पंचकूला में सुबह तड़के सड़क हादसे में एक साईकल सवार की मौत

तेज रफ्तार स्कोपिओ में सवार युवकों ने साईकल सवार को उड़ाया और तीन से चार पलटिया खाकर साईकल सवार व्यक्ति के ऊपर जा गिरी स्कोपियो मौके पर मौत

सुबह तड़के 6 बजे सेक्टर 10 और 11 के चौक पर एक स्कोपियो सवार युवकों ने एक साईकल सवार व्यक्ति को टक्कर मारी। और व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है। सुमित पाण्ड्य और मोहिंदर जो कि ममता इन्केल्व धकोली से किसी काम से सेक्टर 7 पंचकूला जा रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर 10 और 11 चौक पर पहुँचे तभी सेक्टर 4 से आ रहे विशाल नामक व्यक्ति जो खरंग मंगोली से अपने काम पर इंडस्ट्रियल एरिया जा रहा था। और तेज रफ्तार जा रही स्कोपियो ने साईकल सवार को पहले तकर मारी। उसके बाद तीन से चार पलटियां मारकर स्कोपिओ कार व्यक्ति के ऊपर गिर गयी। जिस से विशाल नामक व्यकित की मौके पर मौत हो गयी। बताया जा रहा है। मूर्तक विशाल 23 साल का था। जो अपने परिवार के साथ खरंग मंगोली रहता था। और इंडस्ट्रियल एरिया के एक्सरा मशीन फैक्ट्री में काम करता था। विशाल सुबह अपने काम पर जा रहा था। और बताया जा रहा है। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी। कि गाड़ी तीन से चार पलटियां खाकर चौक के ऊपर चढ़ गई थी। और जिसमें सुमित पाण्ड्य और मोहिंदर भी घायल हो चुके है। जिनका इलाज सेक्टर 6 हॉस्पिटल चल रहा है। सेक्टर 10 के चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि बॉडी का पोस्टमार्डम करवाकर बॉडी परिवार को सोप दी है। बाकी पर्चा दर्ज करके जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
Share via
Copy link