पंचकूला के सेक्टर 6 हॉस्पिटल से मरीजों के आए दिन मोबाइल तो चोरी होते हैं। पर आज एक पैसे चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत कौर को किसी बीमारी से ग्रस्त है। जिसका इलाज करवाने वह सेक्टर 6 हॉस्पिटल आए थे। और वह सेक्टर 6 हॉस्पिटल में दाखिल थे बताया जा रहा है कि गुरप्रीत कौर ने अपने 18 सो रुपए अपने ही तकिए के पास के नीचे रखे हुए थे। और जैसी उनकी आंख लगी तभी अचानक जब वह उठे तो देखा कि उनके तकिए के नीचे से पैसे गायब हैं। तभी डायल 112 को फोन करके सेक्टर 6 हॉस्पिटल में बुलाया गया और मौके पर सेक्टर 6 के चौकी इंचार्ज राजेश कुमार भी पहुंचे।
