वाईपीएस चौक पर बंदी सिखों की रिहाई के लिए धरना दे रहे कौमी इंसाफ मोर्चा के दो साल पूरे होने पर चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास तक मार्च निकालने के लिए चंडीगढ़ और मोहाली पुलिस की जबरदस्त नाकाबंदी के बीच कुछ प्रदर्शनकारी चंडीगढ़ की सीमा तक पहुंच गए और पुलिस के मना करने के बाद उनके ऊपर पत्थर बरसाने लगे, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और उसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया।
मोहाली पुलिस और चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली और चंडीगढ़ की सीमाओं पर जबरदस्त सुरक्षा कर दी थी। हालांकि नाकाबंदी के दौरान कोई धरना स्थल से कोई आगे नहीं जा सका लेकिन कुछ प्रदर्शनकारी किसी तरह चंडीगढ़ की सीमा को लांघकर वहां पहुंच गए। चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की पर उन्होंने पुलिस पर…
