पैदल आए चोर ने घर में घुसकर 70 हजार कैश व 7 लाख के गहने के किए चोरी

बलौंगी थाने के अधीन पड़ते गांव झामपुर के एक घर में सोमवार अलसुबह 3 बजे घुसे चोर ने सेंधमारी कर 70 हजार कैश व 7 लाख के गहने चोरी करके ले गया। हालांकि चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है लेकिन पुलिस ने इस मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं कि है। शिकायत कर्ता सुनील ने बताया कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है।

जिस समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया उस समय मकान मालिक सुनील अपने परिवार सहित चंडीगढ़ अपने माता पिता के पास गया हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है।

सीसीटीवी में दिखाई दिया कि एक युवक हुड्डी पहने और सिर पर टोपी पहने घर की पिछली तरफ घूमता हुआ दिखाई दिया। चोर पहली मंजिल पर बनी मोंटी के रास्ते उनके कमरे में दाखिल हुआ जहां उसने बेड बॉक्स में रखें 70 हजार कैश व 7 लाख के गहने चोरी किए और फरार हो गया। सुनील ने बताया कि सुबह 9 बजे उनकी पड़ोसन का उनकी पत्नी को फोन आया कि आपके घर की मोंटी का दरवाजा टूटा हुआ है। उन्होंने पहले से मजाक समझा, लेकिन जब उन्होंने टूटे हुए दरवाजे की फोटो भेजी तो उसके बाद वह तुरंत अपने घर पहुंचे ।जहां जांच करने पर उन्हें पता चला कि घर से कैश व सोने के गहने चोरी हो गए हैं। उन्होंने पुलिस मामले की शिकायत दे दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
Share via
Copy link