युवक पर हमला, दो युवक तीन अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

  • मंगेतर के साथ युवक की फोटो सोशल मीडिया पर की थी वायरल, ऐतराज किया तो किया हमला
  • एक युवक व उसकी मंगेतर की सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने और बाद में युवक पर जान से मारने की नियत के चलते हमला करने के आरोप में मोहाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों से तीन अवैध पिस्टल बरामद हुए हैं। इस हमले में तीन हमलावर शामिल थे जिनमें मुख्य आरोपी फरार है जिसके ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। पूछताछ गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव बाडेवाल अवाना शराबा नगर जिला लुधियाना और तरनदीप सिंह निवासी जिला लुधियाना के रूप में हुई है। उनका तीसरा साथी बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिन्नू निवासी गुरदासपुर फरार है जिसकी तलाश जारी है। तीनों के खिलाफ थाना आईटी सिटी में बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 3(5) और आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए दोनों आरोपितों को मोहाली अदालत में पेश किया गया जहां अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपितों के खिलाफ हाउसफैड कॉलोनी बठिंडा के रहने वाले कनिश सेतिया ने मामला दर्ज करवाया था।
  • गुरदासपुर के रहने वाले बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिन्नू ने उनकी मंजूरी लिए बिना कनिश व उसकी मंगेतर की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी। कनिश ने इस बात का ऐतराज जताया तो दोनों की सोशल मीडिया पर बहसबाजी शुरु हो गई। यह बहसबाजी काफी दिनों तक चलती रही। बाद में बिक्रमजीत सिंह अपने उक्त दो साथियों के साथ उससे बातचीत करने के लिए मोहाली आईटी सिटी एरिया में आया। वहां बातचीत दौरान उसकी बिक्रमजीत सिंह से बहस हो गई। बिक्रमजीत सिंह व उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। उसे जान से मारने की नियत के चलते अवैध हथियारों का इस्तेमाल किया गया। बाद में लोगों के इक्_ा होने पर वह मौके से फरार हो गए। उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी थी।
  • डीएसपी बल ने बताया कि पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि बिक्रमजीत ङ्क्षसह बिन्नू के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है। आरोपित गुरप्रीत सिंह व तरतदीप सिंह से तलाश दौरान एक ग्लॉक पिस्टल 9 एमएम और 5 कारतूस और 2 अवैध पिस्टल .30 बोर, 2 मैग्जीन और 10 कारतूस बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
Share via
Copy link