दो शराब तस्कर 250 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार-आबकारी विभाग ने स्पेशल नाकेबंदी दौरान की कार्रवाई

दो शराब तस्कर 250 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
-आबकारी विभाग ने स्पेशल नाकेबंदी दौरान की कार्रवाई
PH News Bureau, Mohali।
शराब तस्करी और शराब से जुड़ी अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग मोहाली ने अवैध शराब की 250 पेटियां पकड़ी हैं। पकड़ी गई शराब चंडीगढ़ में बिकनेयोग थी, जिसे पंजाब ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों अमनदीप सिंह और जोगिंदर सिंह उर्फ राजू निवासी बाघापुराना को मौके से गिरफ्तार किया है। इस शराब की पेटियों को ढोने के लिए बोलेरो गाड़ी का इस्तेमाल किया गया। विभाग ने कार भी अपने कब्जे में ले ली है। सहायक आयुक्त (आबकारी) मोहाली अशोक चल्होत्रा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ (यूटी) की ओर से शराब की अवैध तस्करी होती है, जिसके बाद मोहाली एरिया में स्पेशल चैकिंग अभियान चलाया गया था।
7 जनवरी की मध्यरात्रि को अतिरिक्त आयुक्त आबकारी नरेश दुबे और आबकारी अधिकारी सरुपिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी खरड़ (मोहाली) करण सिंह संधू के साथ लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर गांव घडूंआ के पास फ्लाईओवर पर एक नाका लगाया। अमनदीप और जोगिंदर सिंह बोलेरो गाड़ी लेकर जब नाके से गुजरने लगे तो शक के आधार पर उनकी गाड़ी रोक कर जांच की गई। जांच दौरान गाड़ी से चंडीगढ़ में बिकने योग 250 पेटियां (224 व्हिस्की व 26 पेटी रम ) बरामद हुई।
आबकारी अधिकारी आशोक चल्होत्रा ने बताया कि यह हाल के दिनों में शराब की 5 बड़ी पकड़ में से एक है, जिसमें चंडीगढ़ से पंजाब राज्य में शराब की तस्करी की जा रही थी। उक्त आरोपितों के खिलाफ थाना सदर खरड़ में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग, मोहाली शराब की तस्करी के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है। शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग मोहाली का यह अभियान भविष्य में मोहाली पुलिस के सहयोग से और तेज किया जाएगा । शराब तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
Share via
Copy link