कार की छत पर चढक़र कर रहे थे हुल्लडबाजी, ट्रैफिक इंचार्ज ने सोशल मीडिया पर देखी वीडियो,नंबर ट्रेस करके काटे चालान


PH News Bureau, Mohali .
गेडी रूट के नाम से जानी जाने वाली मार्केट फेज-3बी2 में गाडिय़ों पर स्टंटबाजी करने की कई वीडियो वारयल हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान भी काटे और कईंयो के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की। हालांकि पुलिस दावा करती है कि अब फेज-3बी2 से गेडी रूट का टैग हट गया है। पुलिस यहां स्पेशल नाकाबंदी कर वाहनों को चैक करती है और हुल्लड़बाजी भी कम हो गई है। सोमवार शाम को चीमा चौक के पास तीन गाडिय़ों में कुछ छत पर चढक़र और खिडक़ी से बाहर निकल कर हुल्लड़बाजी कर रहे थे। वह खुद की जान तो जोखिम में डाल ही रहे थे बल्कि अन्य वाहनों के लिए भी खतरा पैदा कर रहे थे। हुल्लड़बाज स्टंंट करते हुए अपनी वीडियो बना रहे थे। किसी राहगीर ने भी उनकी वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर डाल दी। यह वीडियो ट्रैफिक जोन-1 के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरसिमरन सिंह गिल के पास भी पहुंची, जिन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए नाकाबंदी की और वाहनों को नाके पर घेर लिया और चालान काटकर हाथ में थमा दिए।
इंचार्ज गुरसिमरन सिंह गिल ने बताया कि उनके पास एक वीडियो आई जिसमें फारच्र्यूनर, इटियोज व वेन्यू तीन गाडिय़ों पर कुछ युवक छत पर चढक़र हुल्लडबाजी कर रहे हैं। वहीं कुछ युवक कार के शीशे खोलकर खिडकी पर बैठे और सडक़ों पर घूम रहे हैं। उन्होंने चीमा चौक के पास नाका लगाकर तीनों गाडिय़ों को ट्रेस कर लिया। इन गाडिय़ों के डेंजर ड्राइविंग, छत पर बैठकर हुल्लडबाजी करने और दूसरों के लिए खतरा पैदा करने के चालान काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि जोन-1 में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले अब तक 150 से ज्यादा लोगों के चालान काटे जा चुके हैं और यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top
Share via
Copy link